फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two sides face to face over 32 bighas of land force reached

Sonebhadra News: 32 बीघा जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, गांव में पहुंची फोर्स

Sat, 22 Jul 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two sides face to face over 32 bighas of land force reached
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत मूर्तियां गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। दोनों पक्षों को शांत कराते हुए एसडीएम ने विवाद के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

मूर्तियां ग्राम पंचायत में 32 बीघा जमीन को लेकर कोल समुदाय और पारसनाथ गुर्जर व उनके परिवार के लोगों से विवाद है। एक पक्ष विवादित भूमि को अपनी भूमिधरी बता रहा था तो दूसरा पक्ष वन विभाग की जमीन का हवाला देते हुए उस पर अपना दावा पेश करता रहा। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। विवाद के चलते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। जमीन के ऐसे ही विवाद को लेकर बगल के उभ्भा गांव में हुए बवाल के चलते प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार, सीओ अमित कुमार, वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, चौकी प्रभारी उभ्भा धर्मेंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक, सर्वे विभाग के लेखपाल मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। एसडीएम ने विवाद के समाधान के लिए एक समिति गठित करते हुए उसे एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बताया कि समिति सभी पहलुओं पर छानबीन कर रिपोर्ट देगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उभ्भा चौकी का सीओ ने किया निरीक्षण
घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में बन रहे पुलिस चौकी के भवन का सीओ ने निरीक्षण किया। बताते चलें कि वर्ष 2019 में उभ्भा कांड के बाद उभ्भा गांव आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा की थी। शनिवार को सीओ घोरावल अमित कुमार और प्रभारी निरीक्षक घोरावल अंजनी कुमार राय ने निर्माणाधीन उभ्भा पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। सीओ ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed