फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people including the driver died after being crushed by a tractor

Sonebhadra News: ट्रैक्टर से दबकर चालक समेत दो की मौत

Sun, 23 Mar 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two people including the driver died after being crushed by a tractor
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर से दबकर चालक और उसपर बैठे किशोर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बुड़हर कलॉ निवासी राम अवतार मौर्य का परिवार मिर्जापुर जिले के हलिया थाने के धर्मौली में बस गया है। हालांकि उनका बेटा पंकज मौर्या (22) तेंदू इलाके में अपने मामा के घर रहता था। डेढ़ साल पहले उसने लोन पर ट्रैक्टर खरीदा था। रविवार को वह अपना ट्रैक्टर लेकर मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। आमडीह की तरफ से मिट्टी लेकर हिंदुआरी की ओर आते समय तेंदू में स्पीड ब्रेकर के पास वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर से दबकर पंकज मौर्या की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठा प्रदीप (17) निवासी खेवथा घायल हो गया। बाद में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान प्रदीप की भी मौत हो गई। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हादसे में महिला की मौत, दो घायल
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर रविवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मासूम समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जपला, धनौरा, दुद्धी निवासी संतराम बाइक से डूभा बाजार से घर जा रहा था। बाइक पर फुलबसिया (35) पत्नी अर्जुन निवासी डुभा, और फुलबसिया का चार वर्षीय पुत्र संकीत भी बैठे थे। आश्रम मोड़ से दुद्धी की ओर बढ़ने पर बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके बच्चे व संतराम का उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक संतराम का रविवार को छेका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed