फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people died due to lightning, one scorched

बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत, एक झुलसा

Wed, 29 Jul 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to lightning, one scorched
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बुुधवार को बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। झुलसे व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृजलाल (55) पुत्र गहदूल निवासी संवरा डूभा बाजार से अपने घर वापस आ रहा था। रास्ते में अचानक बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। वह आगे बढता कि तेज बिजली चमकी और गिरी जिससे बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। वहीं रंगलाल (20) पुत्र सोनई निवासी डूभा पड़ोस में रामधनी अगरिया के घर पर बैठा था। इसी बीच बिजली गिरी जिससे रंगलाल और रामधनी दोनों घायल हो गये। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लाया गया जहां रंगलाल की भी मौत हो गई। घायल रामधनी अगरिया पुत्र रामदीन का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। उधर इस घटना से दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed