फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people died and one injured in car collision with tractor in sonbhadra

Sonbhadra News: ट्रैक्टर से टकराई कार, चालक समेत दो की मौत; एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Tue, 22 Apr 2025 09:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 22 Apr 2025 09:28 AM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार तीन लोग वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Two people died and one injured in car collision with tractor in sonbhadra
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रामगढ़ थाना पन्नूगंज क्षेत्र के चतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब एक बजे हुआ, जब रामगढ़ बकवार की ओर से लौट रही एक अर्टिगा कार सीएचसी तियरा के सामने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी।

विज्ञापन


वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे कार सवार
कार सवार सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अनाज लदा हुआ था और वह सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार के चालक दीपक कनौजिया (35) पुत्र रामविलास निवासी चरकोनवा, थाना पन्नूगंज ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में कार चालक दीपक कनौजिया और उनके बगल में बैठे दिलीप सिंह उर्फ महेश (45) पुत्र इंद्र बहादुर सिंह निवासी कैथी, थाना रॉबर्ट्सगंज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार की पिछली सीट पर बैठे प्रदीप सिंह (35) पुत्र इंद्र बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IAS Transfer: गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी का हुआ तबादला, अविनाश कुमार को बनाया गया जिलाधिकारी

घटना से परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक और दिलीप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। 

पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed