{"_id":"6adfa4f75ec7a9bb10043d2b","slug":"conclusion-of-youth-leadership-training-a-pledge-to-strengthen-gram-panchayats-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-155368-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का समापन, ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का समापन, ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने का संकल्प
म्योरपुर के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में युवा नेतृत्व विकास प्रशिक्षण के समापन अवसर पर
Link Copied
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित वनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में रविवार देर शाम तीन दिवसीय युवा नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान युवाओं ने सामाजिक एकता, अखंडता, भाईचारे और समतामूलक समाज के निर्माण के साथ ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ‘वी द पीपल अभियान’ से जुड़े मुख्य वक्ता अमीनुद्दीन और रसना ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सांविधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संगठन निर्माण की जानकारी दी। ग्रामसभा की भूमिका समझाते हुए युवाओं को गांवों की समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान के लिए सामूहिक पहल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सामूहिक चर्चा, समूह गतिविधियों और सहभागितापूर्ण अभ्यासों के माध्यम से युवाओं को अपने विचार साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिला। श्रमदान, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नारा लेखन, उद्घोष, प्राकृतिक प्रार्थना और सर्वधर्म प्रार्थना जैसी गतिविधियों के जरिए अनुशासन, सहयोग, सामाजिक सद्भाव और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। प्रशिक्षण में युवाओं से ग्रामसभा की बैठकों में सक्रिय भागीदारी निभाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से गांवों के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने कहा कि जागरूक और सक्रिय युवा मजबूत ग्राम पंचायतों और समतामूलक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में प्रदीप पांडेय, सौरभ कुमार, चंद्रवती बहन, कैलाश प्रसाद और प्रीति बहन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।