फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chandragupta Maurya Inter College dominates in athletics

Sonebhadra News: एथलेटिक्स में चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज का दबदबा

Mon, 26 Oct 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chandragupta Maurya Inter College dominates in athletics
रॉबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मशाल जलाकर शु
सोनभद्र। माध्यमिक विद्यालयों की 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य आगाज हुआ। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के परिसर में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन बालक-बालिका के अलग-अलग वर्गों की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें सोनभद्र के चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मुख्य अतिथि संजीव सिंह गोंड ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्हें मशाल थमाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। राज्य मंत्री ने खेल भावना को सर्वोपरि रखते हुए पूरे दमखम के साथ अपना कौशल दिखाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं, व्यक्तित्व विकास का भी माध्यम है। हार-जीत की परवाह छोड़ सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें। विशिष्ट अतिथि रामशकल ने खेलों के जरिये कॅरिअर की विभिन्न संभावनाएं गिनाईं। डीआईओएस जयराम सिंह, संत कीनाराम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य निशा सिंह, डॉ. अमर सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजीत रावत, संजीव त्रिपाठी, सुशील चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed