फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Senior litterateur Dr. Arjun Das Kesari passes away; he was 87 years old.

Sonebhadra News: वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुनदास केसरी का निधन, 87 वर्ष के थे

Mon, 26 Oct 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Senior litterateur Dr. Arjun Das Kesari passes away; he was 87 years old.
रॉबर्ट्सगंज के साहित्यकार मृतक- डॉ.अर्जुनदास केसरी। (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
सोनभद्र। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार और राष्ट्रपति व राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक डॉ. अर्जुनदास केसरी का सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे। दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. केसरी को इसी साल मार्च में वर्ष 2023 का उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था। यह पुरस्कार उनकी कृति ‘आलोचना’ के लिए दिया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया। मूल रूप से भवानीगांव के निवासी डॉ. अर्जुनदास केसरी रॉबर्ट्सगंज के संस्कृत पाठशाला मोहल्ले में रहते थे। वह रॉबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य भी रहे। वर्ष 1995 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से पं. रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार, राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार और हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार सहित कई अन्य सम्मान भी मिले थे। डॉ. केसरी की 60 से अधिक कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें ‘लोरिकायन’, ‘विंध्य क्षेत्र का सांस्कृतिक वैभव’, ‘आदिवासी जीवन’, ‘विजयमल’, ‘गांधी दर्शन’, ‘लवनी संग्रह’, ‘खरवार जनजाति का उद्भव’ और ‘करमा’ प्रमुख हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed