फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two Naxalites involved in the bombing twenty years

Sonebhadra News: बीस साल पहले हुई बमबारी में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two Naxalites involved in the bombing twenty years
कोन। कोन थाना क्षेत्र में 20 वर्ष पहले हुई बमबारी में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनाें जमानत पर बाहर आने के बाद लंबे समय से फरार थे। पकड़े गए दोनों नक्सली पीपुल्स वार नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य रहे हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में बिहार सीमा से सटे कोन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव में नक्सली वारदात हुई थी। नक्सली संगठन ने बमबारी कर गांव के दामोदर सिंह का मकान उड़ा दिया था। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। कोन पुलिस ने कइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में मांची थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी छोटेलाल और बिहार के रोहतास जिले के चिउतिया थाना निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट से जमानत मिलने पर दोनों बाहर आ गए थे। ट्रायल के दौरान वह फरार हो गए। विभिन्न तारीखों पर कोर्ट ने उन्हें तलब किया, लेकिन हाजिर नहीं हुए। इस पर दोनों के विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने कुर्की भी की थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर कोन पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पीपुल्स वार संगठन के सक्रिय सदस्य रहे हैं। इस संगठन का मुखिया हार्डकोर नक्सली कामेश्वर बैठा बताया जाता है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों नक्सलियों के विरुद्ध कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उनकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, चौकी प्रभारी बागेसोती उदयभान राव, चौकी प्रभारी पोखरिय श्रीकांत राय, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन प्रसाद, कांस्टेबल पन्नालाल यादव, अशोक कुमार, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed