फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two kilometer journey being completed in 20 minutes

Sonebhadra News: 20 मिनट में तय हो रहा दो किमी का सफर

Mon, 23 Sep 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two kilometer journey being completed in 20 minutes
सोनभद्र। भारी बारिश की वजह से जिले की सड़कें खराब हो गई हैं। जिस सड़क की 22 दिन पहले मरम्मत कराई गई थी, बारिश की वजह से वह फिर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। करीब दो किमी की दूरी तय करने में 20 मिनट से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

हर घर नल जल योजना के तहत नगर में सर्विस लेन को खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है। कीर्ति पॉलि हॉस्पिटल के पास से धर्मशाला चौक तक करीब दो किलोमीटर सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है। इतनी दूरी की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना के सबब बने हुए हैं। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आनन-फानन में सड़क के गड्ढे भर दिए गए थे। लेकिन,फिर गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमोद यादव, मनीष तिवारी, भोला, राहुल ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के गड्ढे भरे जाने को आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed