फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two trailers collided head-on at Hathwani Bend.

Sonebhadra News: हथवानी मोड़ पर आमने-सामने आए दो ट्रेलर

Fri, 25 Sep 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two trailers collided head-on at Hathwani Bend.
हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर हथवानी मोड़ के पास शुक्रवार को दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जा टकराया और फंस गया। दोनों चालकों को मामूली खरोंच आई। जानकारी के अनुसार हाथीनाला तिराहे से करीब पांच किलोमीटर दूर हथवानी मोड़ के पास एक ट्रेलर तिराहे की ओर से रेणुकूट जा रहा था। इसी दौरान सामने से दूसरा ट्रेलर रेणुकूट की ओर से आ गया। अचानक दोनों वाहनों को सामने देखकर चालकों ने एक-दूसरे को बचाने के लिए स्टीयरिंग काट दिया। इससे दोनों ट्रेलर हल्के रूप से आपस में टकरा गए और अनियंत्रित होकर सड़क के दोनों ओर चले गए। इसी दौरान एक ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ में जा घुसा। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हाथीनाला पुलिस और पीआरबी टीम ने क्रेन की मदद से पेड़ में फंसे ट्रेलर को बाहर निकलवाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। पुलिस के अनुसार हादसे में दोनों चालक सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथीनाला-मुर्धवा-रेणुकूट मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अधिक रहता है। कई स्थानों पर संकरे मार्ग और मोड़ होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने मार्ग पर यातायात नियंत्रण, संकेतक और सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed