{"_id":"5f833ad28ebc3e9ba75c997a","slug":"two-kidnapped-teenagers-returned-home-sonbhadra-news-vns5522984119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा की गई मधुपुर क्षेत्र की दो किशोरी घर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा की गई मधुपुर क्षेत्र की दो किशोरी घर लौटी
विज्ञापन
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र से कुछ दिनों पूर्व संदिग्ध हाल में लापता दो किशोरियां अपने घर लौट गई है। किशोरियों ने कुछ लोगों पर इंदौर में रोजगार दिलाने का लालच देकर अगवा कर बेचने के नीयत से मुंबई ले जाने की तैयारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
किशोरियों ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर अवगत कराया है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से बाहर ले जाकर रोजगार देने का लालच दे रहे थे। पांच अक्तूबर की भोर में एक आरोपी महिला हम दोनों को पैदल घर से निकाल कर मधुपुर पहुंचाई। इसके बाद दोनों को जौनपुर पर ले जाया गया। वहां दोनों का गहना बेचकर तथा उन्हे रुपये देकर इंदौर जा रही बस में एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बैठा दिया गया। इंदौर पहुंचने के बाद भी उन्हे रोजगार नहीं मिला और सुकृत पुलिस का फोन पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दोनों को अगवा कर लिया गया है। इसकी जानकारी होने पर दोनों किसी तरह से उक्त व्यक्ति से साथ छुड़ाकर बस के जरिए मोहनसराय वाराणसी पहुंची। इसके बाद दोनों घर पहुंची है। दोनों किशोरियों का कहना है कि उन्हे बेचने के नियत से आरोपी मुंबई भेजने वाले थे। आरोप है कि संबंधित आरोपी से जुड़े लोग उन्हे कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दे रहे है। ऐसा करने पर जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है। उधर सदर कोतवाली के कोतवाल अंजनी कुमार राय का कहना है कि सुकृत चौकी इंचार्ज से मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि दोनों किशोरियां स्वेच्छा से घर से घूमने के लिए निकली थी। दोनों के मोबाइल का लोकेशन लेने पर पता चला कि इंदौर जाने वाली बस पर बैठी है। चौकी इंचार्ज ने बस के चालक बात की तो उसने दोनों को दूसरी बस पर बैठाकर वाराणसी भेज दिया। इसके बाद दोनों अपने घर चली गई।