फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two hundred bed hospital will start soon

जल्द शुरू होगा दो सौ बेड का अस्पताल

Thu, 30 Apr 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two hundred bed hospital will start soon
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के तहत जारी लॉकडाउन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर में नव निर्मित 200 बेड हास्पिटल और बाल एवं मातृत्व हास्पिटल का निरीक्षण किया। डीएम ने सीएमएस को दो सौ बेड के अस्पताल में विद्युतीकरण कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को उनके गृह जनपदों में पहुंचाने की पहल शुरू कर दी गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने और जरूरत पड़ने पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रशासन जुट गया है। बृहस्पतिवार को डीएम ने जिला अस्पताल परिसर में बने दो सौ बेड के हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि आधुनिक ढंग से 200 बेड का एमसीएच हास्पिटल बनकर तैयार है। बेड, विद्युतीकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ इसको चालू किया जा सकता है। डीएम ने सीएमओ डॉ. एस. के उपाध्याय व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.बी गौतम को बिजली कनेक्शन, सीएसआर से बेड आदि की व्यवस्था कराकर अस्पताल को क्रियाशील करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed