फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two forest workers were beaten with sticks by the bigots

Sonebhadra News: दो वन कर्मियों को मनबढ़ों ने लाठी डंडों से पीटा

Thu, 11 May 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two forest workers were beaten with sticks by the bigots
बीजपुर। जरहा वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला मोहरी घडव्ही कंपार्ट नंबर तीन के पास मंगलवार को पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदाई के दौरान मनबढ़ों ने वनकर्मियों को पीट दिया। वन कर्मियों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

वन भूमि पर वन कर्मियों की तरफ से पौधरोपण के लिए श्रमिकों से गड्ढा खोदवाया जा रहा था। दोपहर में छुट्टी होने पर श्रमिक खाना खाने गए थे। बीट प्रभारी रमजान खान व रोपवनी प्रहरी अतरी लाल भी खाना खाकर आराम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अचानक लकड़ी कटान को लेकर नेमना गांव निवासी तुलसी राम, रामसयान बैसवार उर्फ पिंटू, कुलडोमरी निवासी अनिल बैसवार, सिरसोती निवासी हरिकीर्तन ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीट प्रभारी रमजान खान की तहरीर पर चार लोगों पर जंगल से लकड़ी काटने से मना करने की बात को लेकर राजकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में जरहां वन रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि वन भूमि पर कई वर्षों से कब्जाकर कुछ लोग जोत रहे थे। वन भूमि पर पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदवाया जा रहा है। वन क्षेत्र में लकड़ी कटान करने से मना करने पर कुछ लोगों ने वन कर्मियों से मारपीट की। घटना को लेकर स्थानीय थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed