{"_id":"5eb046a98ebc3e90b43de3b7","slug":"two-dead-including-innocent-fell-from-a-moving-bike-sonbhadra-news-vns52333827","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक से गिरे मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक से गिरे मासूम समेत दो की मौत
विज्ञापन
विण्ढमगंज/दुद्धी। नगर के स्वीपर बस्ती में सोमवार की सुबह करीब सात बजे सूअर को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान दादी के गोद में बैठा एक साल का बालक छटक कर कुछ दूर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई दादी ने भी वाराणसी ट्रॉमा सेंटर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहां से लौटे परिजनों ने दोनों मृतकों को दाह संस्कार पुलिस को सूचना दिये बगैर ही कर दिया।
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के मूड़ीसेमर गांव के शौर्य (1) पुत्र धर्मेंद्र पासवान की सोमवार की सुबह तबियत खराब हो गई। इस पर धर्मेंद्र सुबह करीब सात बजे अपनी मां ललिता देवी और पुत्र शौर्य को बाइक से लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। शौर्य अपनी दादी ललिता के गोद में थे। दुद्धी नगर पंचायत के स्वीपर बस्ती में जब बाइक पहुंची उस दौरान एक सुअर अचानक बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान शौर्य अपनी दादी के गोद से छटक कर कुछ दूर जाकर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दादी को सिर में गंभीर चोट आई। धर्मेंद्र भी मामूली रूप से घायल हुआ।
इस दौरान आसपास के लोगों ने घटना देख तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी दादी ललिता को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रिफर कर दिया। परिजन दादी को एंबुलेंस से लेकर वाराणसी पहुंचे जहां अस्पताल में देखते ही चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले दोनों शवों को लेकर घर लौट गए और पुलिस को सूचना दिये बगैर ही दोनों शवों का दाह संस्कार कर दिया। उधर विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई लिखित जानकारी नहीं है। मौखिक रूप से सूचना शवों के दाह संस्कार के बाद मिली है।