फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two bike riding youths died in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 07 Dec 2023 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two bike riding youths died in road accidents
सोनभद्र। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पन्नूगंज में बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया तो राबर्ट्सगंज में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिकरियां कलां निवासी मनोज बिंद (38) पुत्र गोकुल बिंद बृहस्पतिवार की शाम बाइक से रामगढ़ कस्बे से अपने घर जा रहा था। रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास राबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक सवार मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। उसे तीन लड़की और एक लड़का है। ट्रक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूसरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी की है। चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के शमशेरपुर निवासी शिवम कुमार (25) बुधवार को अपने एक साथी के साथ राबर्ट्सगंज आया था। दोनों शाम के वक्त बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच हिंदुआरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed