फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Try together to establish constitutional values

Sonebhadra News: सांविधानिक मूल्यों की स्थापना का मिलकर करें प्रयास

Wed, 27 Nov 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Try together to establish constitutional values
संविधान दिवस पर मंगलवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना। संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए उसका पालन करने की शपथ दिलाई गई। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व कार्यालयों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संगोष्ठी में डीएम ने कहा कि हम सभी को सांविधानिक मूल्यों की स्थापना का प्रयास करना चाहिए, जिससे आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन

संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, रोहित यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जनपद न्यायालय, समस्त कार्यालयों, तहसीलों, ब्लाकों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों आदि में भी संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का पाठ का वाचन कर संविधान की शपथ दिलाई गई।
विकास भवन सभागार में प्रभारी सीडीओ शेषनाथ चौहान की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय कुमार मिश्रा, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
संत भगवानानंद पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में चाणक्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारत का संविधान विषय पर हुई प्रतियोगिता में विद्यालय के पृथ्वी हाउस, पवन हाउस, अग्नि हाउस और जल हाउस के विद्यार्थियों ने भारत के संविधान के संबंध में तथ्यों पर आधारित प्रश्नों के जवाब दिए।
प्रथम स्थान पर पृथ्वी हाउस के कोमल तिवारी, प्रखर अभिनव, अपूर्व रहे। बीजपुर: डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में संविधान दिवस पर प्राचार्य राजकुमार ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
नौवीं की छात्रा शैलजा यादव ने संविधान दिवस का महत्व बताया। नीरव कश्यप ने संविधान सभा की जानकारी दी। प्राचार्य राजकुमार ने संविधान की खूबियों को प्रस्तुत कया। कार्यक्रम में नान्सी, अल्फिया, श्रीन, विशाखा दुबे, प्रसिद्ध श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रकृति श्रीवास्तव ने किया।

एनसीएल में मनाया गया संविधान दिवस
एनसीएल मुख्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान कंपनी के सीएमडी बी. साईराम, निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार , निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेंद्र मलिक आदि ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। एनसीएल की सभी कोयला परियोजना एवं इकाइयों में भी संविधान अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत की एकता, अखंडता और प्रगतिशीलता के प्रेरक ग्रंथ संविधान को समर्पित संविधान दिवस मनाया गया।


संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा
सोनभद्र नगर के वार्ड नंबर 17 मलिन बस्ती में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि भारत का संविधान हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है और हमारा अभिन्न अंग भी है। संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। भारतीय संविधान हमें हमारे अधिकारों के साथ कर्तव्य के निर्वहन की सीख भी देता है। कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि संविधान दिवस एक दिन नहीं बल्कि हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी संविधान को याद करने का दिन है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश भारती, श्रीकांत मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, सुशील भारती, दीपक कोहली, बहादुर राम आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed