फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tributes paid to the martyrs of Pulwama

पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 14 Feb 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Pulwama
सोनभद्र/घोरावल। जम्मू काश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में चाचा नेहरू पार्क राबर्ट्सगंज में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में शांति मार्च व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अटेवा प्रदेश प्रभारी (महिला प्रकोष्ठ) रंजना सिंह ने कहा कि एक दिन के सांसद, विधायक चार-चार पेंशन ले रहे हैं। जबकि देश की सीमाओं पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले अर्धसैनिक बल के जवान अभी तक पुरानी पेंशन से महरूम है। रामगोपाल यादव, यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल और कमलेश सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले में हमने जिन वीर जवानों को खो दिया है, उन्हें वापस तो नही लाया जा सकता। लेकिन उनके परिवार के लिए पुरानी पेंशन की बहाली कराकर उन वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।इस मौके पर जिला महामंत्री सूर्यप्रकाश सिंह, सर्वेश तिवारी, उमा सिंह, विनोद तिवारी, दिव्यकांत, सुरेश कुशवाहा, चंद्रकला, कमलेश जायसवाल, अनारी देवी, प्रीतम पांडेय, अमित कुमार गुप्ता, प्रमोद सिंह, विक्की तिवारी, राममूर्ति, छोटेलाल, अजय कुशवाहा, विवेकानंद, निशा मालवीय, सिंधु दत्त पांडेय, रामनिवास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अटेवा ब्लॉक इकाई एवं प्राथमिक शिक्षक संघ घोरावल की ओर से घोरावल में पुलवामा शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मोमत्ती जलाकर शहीद अर्धसैनिक बलों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एसआरजी संजय मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, रूद्र प्रसाद, शिव शंकर सिंह संतोष कुमार शुक्ला, विजयानंद,मयंक दुबे, प्रेमप्रकाश वर्मा,अखिलेश सिंह, राजेश बैस, उदय सिंह लहरी, पुष्पेंद्र सिंह, अनूप दत्त, विजय पटेल, प्रेम प्रकाश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, सुनीलकांत माथुर, गोपाल प्रसाद, अंकित कुमार, कपिल कुमार, सनम सिंह नीलम, निशा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed