फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribute paid to martyrs Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru

Sonebhadra News: शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Sun, 23 Mar 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru
सोनभद्र/अनपरा/ओबरा। शहीद दिवस के अवसर पर रविवार को जिले में राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने जिला क्षेत्रीय कार्यालय पर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्षता लालता प्रसाद तिवारी ने करते हुए अमर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष जारी रखने की जरूरत है। सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा, जिला सचिव आरके शर्मा, धनुक पनिका, मेवालाल, कमला प्रसाद आदि रहे। संचालन अमरनाथ सूर्य ने किया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चतरा ब्लॉक के तियरा कला में शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने वालो में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दिनेश पटेल, जिला सचिव कमला प्रसाद, विधानसभा क्षेत्र महासचिव दिनेश मौर्या, अनवर अली, सुरेंद्र पटेल आदि रहे। अनपरा के नेहरू चौक औड़ी मोड़ पर अखिल भारतीय जनवादी नौजवान सभा के नेतृत्व में शहादत दिवस मनाया गया। उत्तर प्रदेश बिजली इंप्लाइज यूनियन सीटू के प्रांतीय महामंत्री विशम्भर सिंह ने संबोधित किया। सुरेंद्र पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने रोजी, रोटी, शिक्षा, चिकित्सा, बेरोजगारी महंगाई को दरकिनार कर दिया है। पन्नालाल, जगदीश कुशवाहा, आरती, नीलम, कंचन सिंह आदि रहे। ओबरा नगर के सुभाष तिराहे पर भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने भगतसिंह की तस्वीर व पुस्तकें बांटीं। कहा कि आज भारत के हर उस युवा के रूप में भगत सिंह ज़िंदा हैं, जो राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है। दूसरी ओर राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट ने शहीदों के सम्मान में पद यात्रा निकाली। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed