फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribal girl misdeed FIR registered against three including mason accused victim unconscious on hill

UP: आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, राजगीर सहित तीन पर FIR; पीड़िता को पहाड़ पर बेहोश छोड़ भाग गए थे आरोपी

Sat, 03 Jan 2026 07:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 07:37 PM IST
सार

UP Crime: यूपी के सोनभद्र में आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेने माता-पिता ओबरा कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Tribal girl misdeed FIR registered against three including mason accused victim unconscious on hill
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: ओबरा कोतवाली क्षेत्र के भलुआ टोला के पास वाली पहाड़ी पर आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ काम करने वाले मिस्त्री ने उसे बहाने से बुलाया और वहां अपने दो दोस्तों के साथ उससे दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है। घटना की जांच के साथ आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन




ओबरा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली आदिवासी किशोरी ओबरा कस्बा और आस-पास में मजदूरी का कार्य करती है। वह ओबरा में ही किराए का कमरा लेकर रह रही थी। काम के दौरान उसकी जान-पहचान कनहरा निवासी राजगीर मिस्त्री से हो गई। 
विज्ञापन


इसी परिचय का फायदा उठाते हुए गत 20 दिसंबर की देर शाम साढ़े सात बजे के करीब वह उसे बहाने से भलुआ टोला के पूरब वाली पहाड़ी पर बुलाया। वहां उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वहां उसके साथ तीनों ने जबरन दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

वारदात के बाद उसे बदहवास हाल में छोड़ आरोपी वहां से भाग निकले। जाते समय वह उसे घटना की कहीं सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता वहां से किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को मां उसे लेकर ओबरा कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। 

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के मुताबिक आरोपी मिस्त्री के खिलाफ नामजद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। 

बताते चलें कि अभी कुछ दिन पूर्व एक गैंगस्टर के खिलाफ रिश्ते में भतीजी लगने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। अभी लोग उस घटना को भूल पाते, उससे पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ गई। इसकी गंभीरता को देखते हुए दो टीमे गठित की गई हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इसके लिए प्रभारी निरीक्षक ओबरा और चौकी इंचार्ज ओबरा की अगुवाई में दो टीमें गठित की गई हैं। टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। - अमित कुमार, सीओ ओबरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed