फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trader's only son died due to electrocution in the door

Sonebhadra News: दरवाजे में उतरे करंट से व्यापारी के इकलौते बेटे की मौत

Fri, 24 Feb 2023 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Trader's only son died due to electrocution in the door
घोरावल। घोरावल नगर में बृहस्पतिवार को देर रात कपड़ा व्यापारी के पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक किशोर अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। घर का चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घोरावल नगर वार्ड नंबर सात निवासी संतोष कुमार उमर उर्फ पिंटू की कपड़े की दुकान है। उनका इकलौता पुत्र उदय कुमार उमर सोनांचल इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था और पढ़ने में होनहार था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे उदय ने पिता संतोष के साथ खाना खाया। इसके बाद उदय घर के किचन में कोई सामान लेने गया था। इसी दौरान लोहे के दरवाजे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आ गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन किचन के पास पहुंचे और मेन स्विच ऑफ कर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही घोरावल नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। हादसे पर पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, घोरावल उद्योग व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया, सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी मौर्य, नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, संजय जायसवाल, काजू अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, अरुण कुमार पांडेय, अशोक आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed