{"_id":"580e9771376af5f9e026077c645146b7","slug":"traders-kept-off-the-market-the-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने बाजार रखा बंद, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने बाजार रखा बंद, की नारेबाजी
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 11 Dec 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी नेता और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल की लखनऊ मंे न्यायालय परिसर
विज्ञापन
में हुई पिटाई के विरोध में गुरुवार को जिले भर के व्यापारियों ने बाजार
बंद रखा।
जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग उठाई। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी ठोस कदम उठाने की आवाज बुलंद की गई।
इस दौरान राबर्ट्सगंज में धरनास्थल पर डीएम प्रतिनिधि के रूप में धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम राबर्ट्सगंज राजेंद्र प्रसाद तिवारी को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
जल्द संजीदगी भरी पहल सामने न आने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। मुख्यालय पर जहां बंदी का पूर्ण असर दिखाई दिया। वहीं ऊर्जांचल में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला।
राबर्ट्सगंज में सुबह नौ बजे व्यापारियों ने दुकानें बंद कराईं। इसके बाद मेन चौक पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर कंछल पर हमला करने वालों के गिरफ्तारी की आवाज उठाई।
प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग ने कहा कि 17 नवंबर को लखनऊ में एक प्लाईवुड की दुकान पर कुछ वकील जबरदस्ती कब्जा करना चाहते थे, लेकिन व्यापारियों के विरोध से उनके मंशा पर पानी फिर गया।
इसी के विरोध में अदालत में पेशी के दौरान कंछल की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। नगर अध्यक्ष धीरज सोनी, विकास अग्रवाल, राजेश गुप्ता ने आरोपियों को बार कौंसिल की तरफ से विधि व्यवसाय के लिए मिले लाइसेंस को भी रद्द किए जाने की आवाज उठाई गई।
कृष्ण कुमार जालान, रामेश्वर जैन का कहना था कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर समझ से परे है। नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी आदि ने भी आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।
शाहगंज ःउद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष राजकुमार केशरी की अगुवाई में कस्बे के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी और धरना देकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।
अनपरा ःकेे अनुसार अनपरा कस्बे में व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी गोपाल गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। धरना-प्रदर्शन कर भी आरोपियों के गिरफ्तारी की आवाज उठाई।
बीना बस स्टैंड पर व्यापारी नेता हरिशंकर मद्धेशिया की अगुवाई में व्यापारियों ने दुकान बंद रख अपना विरोध दर्ज कराया। इसी तरह बीना में भी दुकान बंद कर व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की।
हालांकि अनपरा परिक्षेत्र में दोपहर बाद कई दुकानें खुली नजर आईं। शक्तिनगर ः इलाके के प्रमुख कारोबारी बाजार खड़िया के कारोबारियों ने बाजार तिराहे पर प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा व महामंत्री शिवकुमार सिंह ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिसे व्यापारी संतोषजनक मान सके। चिल्काटांड बाजार में व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिशचंद्र यादव की अगुवाई में व्यापारी धरने पर बैठे।