{"_id":"635d734ac1add60c432c695c","slug":"tractor-returning-after-plowing-overturned-driver-dies-two-serious-sonbhadra-news-vns681169737","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
कोटा ग्राम पंचायत स्थित सनायडंडी में शनिवार को खेत की जोताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग जख्मी हुए। उन्हें चोपन सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सनायडंडी गांव निवासी लालमन (45) ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने गया था। दोपहर बाद लौटते समय गांव के सुदर्शन (46) और महेंद्र (45) भी ट्रैक्टर पर सवार हो गए। खेत से निकलकर गांव के सीसी रोड पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। तीनों सवार उसके नीचे आ गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। बांस-बल्ली के सहारे ट्रैक्टर को खड़ा कर तीनों सवारों को बाहर निकाला गया।
उन्हें चोपन सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने लालमन को मृत घोषित कर दिया। सुदर्शन और महेंद्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से मिली सूचना के आधार पर लालमन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।