{"_id":"d12a49e8cf1888dc46e823047b79eae6","slug":"to-convey-the-idea-of-the-union-resolution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ के विचार लोगों तक पहुंचाने का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के विचार लोगों तक पहुंचाने का संकल्प
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को राबर्ट्सगंज और रेणुकूट में स्वयं सेवक संगम का आयोजन किया गया। इसमें हजारों स्वयं सेवक इकट्ठा हुए। नगर में पद संचलन किया और फिर सभा की।
इसमें देश की रक्षा और संघ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इससे पूर्व हिंदू एकजुट के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।
राबर्ट्सगंज में हाइडिल मैदान से स्वयं सेवकों ने पद संचलन शुरू किया जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: हाइडिल में पहुंचा। यहां सभा का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के एमपी और छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू एकजुट नहीं होगा, तब देश का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि पूर्व में भी घर वापसी होता रहा है और आगे भी होगा। संघ के विचारों को सभी व्यक्तियों को अपने में उतारने की जरूरत है। कहा कि स्वयं सेवक संघ से जुड़ा हर व्यक्ति देश की रक्षा में प्राणों की बाजी लगाने के लिए तैयार रहता है।
विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के काशी प्रांत के प्रांतीय प्रमुख परमेश्वर ने कहा कि संघ समाज में एकता कायम बनाए रखने का कार्य करता है। जिला संघ चालक शिव शंकर ने स्वयं सेवक संघ के विचारों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, राबर्ट्सगंज नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, वीरेंद्र जायसवाल, धर्मवीर तिवारी, सुरेश यादव, शिवधारी शरण राय, माला चौबे, अशोक मिश्रा, पंकज पांडेय शामिल रहे। पद संचलन का संचालक हर्ष अग्रवाल और आलोक चतुर्वेदी ने किया।