फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three-Tier Task Force set up to prevent bird flu in Sonbhadra

सोनभद्र में बर्ड फ्लू से बचाव के लिए त्रिस्तरीय टास्क फोर्स का गठन

Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three-Tier Task Force set up to prevent bird flu in Sonbhadra
सोनभद्र। बर्ड फ्लू से बचाव केलिए जिले में त्रिस्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिले स्तर पर डीएम, तहसील स्तर पर एसडीएम और ब्लाक स्तर पर बीडीओ को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर रोक की निगरानी करने के लिए भी सात पशु चिकित्साधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद स्तरीय टास्क फोर्स में डीएम अध्यक्ष हैं। इस कमेटी एसपी, सीएमओ, डीएफओ, सीवीओ, एक्सईएन सिंचाई व पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पर्यावरण अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी सदस्य हैं। इसी तरह तहसील स्तर की टीम में एसडीएम अध्यक्ष व सीओ, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, वन विभाग केक्षेत्रीय अधिकारी, नगर निकाय के ईओ व राजस्व निरीक्षक सदस्य होंगे। ब्लाक स्तरीय टीम में बीडीओ अध्यक्ष, पशु चिकित्साधिकारी, वन रेंजर, पशुधन प्रसार अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ से आने वाले पोल्ट्री उत्पाद पर रोक ठीक से रहे इसके लिए सभी प्रवेश स्थल यानी खलियारी, वर्दिया-घोरावल, विंढमगंज, दुद्घी-अमवार, बभनी व अनपरा में पशु चिकित्साधिकारियों की तैनाती की गई है। सीवीओ ने बताया कि अब तक कुल 10 पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। विशेष नजर जिले के पोल्ट्री फार्मों पर रखी जा रही है। वहां निरीक्षण करके निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed