फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three teams formed to solve the murder of the crusher businessman

Sonebhadra News: क्रशर व्यापारी की हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित

Mon, 09 Feb 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three teams formed to solve the murder of the crusher businessman
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में क्रशर व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय की हत्या के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। यह टीमें अलग-अलग स्तर पर छानबीन में जुटी हैं। तकनीकी साक्ष्य के लिए आसपास के अन्य प्लांटों पर लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। क्षतिग्रस्त किए गए डीवीआर से भी डाटा रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे। क्रशर व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय की शनिवार की रात क्रशर प्लांट पर साेते समय सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। सुबह उनका शव बिस्तर पर लहूलुहान हाल में देखा गया था। इस घटना के बाद पूरे खनन क्षेत्र में भय का वातावरण है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी ने मामले के शीघ्र खुलासे के लिए तीन विशेष जांच दल गठित किए हैं। ये टीमें अलग-अलग स्तर पर घटना से जुड़े तथ्यों को खंगालने में जुटी हैं। जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से परीक्षण कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल से जुड़े लोगों और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल कॉल रिकार्ड, कारोबारी लेनदेन और निजी गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। मामले के हर पहलू पर गंभीरता से छानबीन की जा रही है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed