फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three smugglers arrested in car with ganja

Sonebhadra News: गांजा संग कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested in car with ganja
बभनी थाना में गांजा के साथ आरोपी। - फोटो : SONBHADRA
बभनी पुलिस ने शनिवार को शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार से 20 किलो ग्राम गांजा बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। वहीं कार सीज कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को बभनी पुलिस थाने गेट के सामने पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ की ओर से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस ने वाहन चेक किया तो उसमें 20 पैकेट में 20 किलो ग्राम गाजा बरामद हुआ। एसएसआई राम सिंहासन शर्मा ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए गाजा तस्कर राज कुमार मिश्र पुत्र ध्रुव कुमार मिश्र, जितेंद्र गोंड पुत्र फागू गोंड तथा मनोहर कुमार पुत्र लाल बिहारी चौहान निवासी गण जमुई थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया ने ओडिशा से गांजा ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर बलिया जा रहे थे। पकड़े गए गाजा की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि राज कुमार मिश्र इसके पहले भी कई बार एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। बभनी पुलिस को जनवरी माह में दो बड़ी सफलता मिली। एक जनवरी को 51 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। तस्करों को पकड़ने में हेड कांस्टेबल भरय यादव,अक्षय यादव, सुमित पाठक और रोहित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed