{"_id":"58a1e57b4f1c1b5a33d84d1c","slug":"three-independents-also-will-try-luck","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन निर्दल भी आजमाएंगे भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन निर्दल भी आजमाएंगे भाग्य
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद में सातवें चरण में मतदान होगा, जिसके लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तीन और नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसमें सदर विधानसभा सीट के लिए निर्दल रमेश देव पांडेय एवं कैलाश और घोरावल से निर्दल प्रत्याशी बाबा ने पर्चा दाखिल किया। रमेश देव लंबे समय तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं। चारों विस के लिए 17 पर्चे भी सोमवार को खरीदे गए। वहीं, दुद्धी और ओबरा के एआरओ प्रत्याशियों के इंतजार में टकटकी लगाए रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
कलेक्ट्रेट में चारों विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र वितरित करने और दाखिल करने के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। घोरावल विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर देवेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष निर्दल प्रत्याशी बाबा ने नामांकन किया। अब तक यहां दो नामांकन हो चुके हैं। दो नामांकन पत्र वितरित भी हुए। राबर्ट्सगंज के रिटर्निंग आफिसर अशोक सिंह यादव के यहां राबर्ट्सगंज विधानसभा से रमेश देव और कैलाश ने पर्चा दाखिल किया। अब तक इस सीट के लिए तीन नामांकन हुए। पांच नामांकन पत्र वितरित किए गए। ओबरा (अ.ज.जा.) विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर प्रेम प्रकाश अंजोर दिनभर प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नामांकन करने नहीं पहुंचा। उन्होंने चार नामांकन पत्र लोगों को दिया। इसी तरह से दुद्धी (अ.ज.जा.) के रिटर्निंग आफिसर भानु प्रताप सिंह के समक्ष भी कोई प्रत्याशी पर्चा भरने के लिए नहीं पहुंचा। यहां से सात नामांकन पत्र वितरित हुए। सुरक्षा के मद्देनजर राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर लगे बैरियर पर एएसपी सीपी शुक्ला और सिटी सीओ धनंजय कुशवाहा भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।