फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three died due to car falling in the ditch, two are in critical condition

खाई में कार गिरने से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 13 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three died due to car falling in the ditch, two are in critical condition
तिलगुड़वा के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार के पास लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
डाला । चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा पेट्रोल पंप के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार की दोपहर करीब सवा एक बजे एक कार बेकाबू होकर खाईं में गिर गई। इससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के गढ़वा निवासी सुमन कार से अपनी ससुराल तेलगुड़वा निवासी मनोज पासवान के घर आए थे। दोपहर के समय मनोज का पुत्र पिंकू (25) गाड़ी लेकर कहीं घूमने के लिए निकल गया। उसने अपने मित्र तेलगुड़वा के निवासी अश्वनी (28), बसंत (25), प्रियांशु (20) व मिट्ठू (24) को भी बैठा लिया। पुलिस के अनुसार, कार लेकर ये लोग डाला की ओर जा रहे थे। कार तेलगुड़वा पेट्रोल पंप के समीप स्थित पुलिया के पास हल्के घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और 20 फीट गहरी खाईं में गिर गई। आसपास के लोग किसी तरह घायलों को ऑटो से एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने चोपन सीएचसी भेज दिया। सीएचसी के चिकित्सक ने अश्वनी, बसंत व प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। पिंकू व मिट्ठू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed