{"_id":"69f3a533537450200a0f1b47","slug":"three-dead-in-accident-including-a-couple-returning-from-a-wedding-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-145721-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी से लौट रहे दंपती समेत तीन की हादसों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी से लौट रहे दंपती समेत तीन की हादसों में मौत
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रंटोला गांव के समीप सडक हादसे में क्षतिग्रस्त वाह
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में शादी समारोह से लौट रहे दंपती समेत तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई। घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर बुधवार देर शाम व बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुईं। पहली घटना बुधवार देर शाम सिंगरौली-सीधी बॉर्डर पर हुई। यहां शादी से लौट रहे कार में सवार एक परिवार को सामने से आ रही बोलेरो ने सीधे टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार में सवार बेटी भी गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस ने बताया कि हादसा बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण हुआ। बोलेरो चालक घटना के बाद भाग गया। हादसा चितरंगी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां परिवार भाड़े की गाड़ी लेकर शादी में हनुमना (रीवा) गया था। बुधवार शाम पति-पत्नी और बेटी वापस सिंगरौली आ रहे थे। तभी सीधी सिंगरौली के बॉर्डर पर स्थित झोखो चौकी के पास सामने से आ रही बोलेरो वाहन ने स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दिया। घटना में पति गायत्री तिवारी (48), पत्नी ममता तिवारी (45) की मौके पर मौत हो गई। वहीं बेटी नेहा तिवारी (18) गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। झोंकों चौकी प्रभारी अनिल मिश्रा ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और बेटी की हालत गंभीर है जहां उसका इलाज मेडिकल कॉलेज रीवा में किया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर पुलिस घटना की हर एंगल से जांच में जुट गई है।
दूसरी घटना माड़ा थाना क्षेत्र के छतौली में बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई। यहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस दुर्घटना में शुभग लाल सिंह गौड़ (32) निवासी रम्पा की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुभग शादी समारोह से घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो हंगामा करने लगे। इसके बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, इससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रशासन की ओर से मृतक परिवार को तत्काल पचास हजार की मदद व नियमानुसार और मदद का भरोसा दिलाया गया तब मामला शांत हुआ।