फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three crusher plants sealed, power supply to four cut off

Sonebhadra News: तीन क्रशर प्लांट सील, चार की बिजली काटी

Thu, 02 Oct 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three crusher plants sealed, power supply to four cut off
डाला। नियम और मानकों की अनदेखी करने वाले क्रशर प्लांटों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम के निर्देश पर आठ विभागों की संयुक्त टीम ने बुधवार को बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के 17 क्रशर प्लांटों की जांच की। इस दौरान भंडारण लाइसेंस न होने पर दो और प्रदूषण नियंत्रण के कागजातों में खामी मिलने पर एक प्लांट को सील कर दिया गया। वहीं, चार प्लांटाें की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन

ओबरा एसडीएम विवेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग प्लांटों में पहुंचकर जांच की। उनके उद्योग विभाग और जिला पंचायत में पंजीयन, बिजली कनेक्शन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी, खनिज विभाग से स्वीकृत भंडारण लाइसेंस, वाजिज्य कर सहित अन्य बिंदुओं की जांच के दौरान एक-एक दस्तावेजों का सत्यापन किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान भू निर्देशांक सहित फोटोग्राफ खींचे।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जिन क्रसर प्लांटों पर बाउंड्रीवाल, कन्वेयर बेल्ट पर पर्दा, फव्वारा आदि मशीनों में गड़बड़ियां पाई गई हैं, उन्हें भी हिदायत दी गई है। दो क्रशर प्लांटों पर भंडारण लाइसेंस संबंधी कागजात न होने पर सील किया गया। एक प्लांट के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी से संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं मिले। चार प्लांटों का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया है। बिना अनुमति इनका संचालन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed