{"_id":"63b30b9af20fc713812a46cf","slug":"three-bikes-collided-in-fog-young-man-died-sonbhadra-news-vns691688215","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कोहरे में टकराई तीन बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कोहरे में टकराई तीन बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी-खलियारी मार्ग पर रविवार की रात कोहरे के बीच तीन बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चचेरी बहनों समेत छह लोग घायल हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वैनी निवासी गुलशन यादव (20) अपनी चचेरी बहन प्रतिमा (14) और किरन (11) को लेकर बाइक से खनियारी की ओर जा रहा था। दुबेपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार अमरेश व तौलन से टक्कर हो गई। इसी दौरान खलियारी की ओर से ही आ रहे बिहार के कैमूर निवासी महेंद्र की बाइक भी उनसे भिड़ गई। हादसे में तीनों बाइक के सभी सवार को चोट आई। वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को वैनी सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गुलशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि घरवालों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
पुलिस चौकी सुकृत क्षेत्र के बैजूबाबा धर्मकांटा के समीप राजमार्ग पर रविवार की रात बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे चंदन (22) की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुकृत गांव निवासी रामजी का पुत्र चंदन रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर आशीष को बैठाकर उसके घर लोहरा जा रहा था। बैजूबाबा धर्मकाटा के पास अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। चंदन के सिर में अधिक चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। वहीं आशीष भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से चंदन को पीएचसी मधुपुर भेजवाने के साथ ही परिवार के लोगों को जानकारी दी। उधर अस्पताल में डॉक्टर ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।