फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three arrested in the case of the death of a young man due to the current

करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत के मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in the case of the death of a young man due to the current
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कदरा गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत में बिछाए गए नंगे तार में उतरे करेंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। विवाह के पहले बेटे के अर्थी को कंधा देते पिता को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

कदरा के ग्राम प्रधान लाल प्रताप ने बताया कि धनंजय गोड़ की शादी दुद्धी क्षेत्र में तय की गई थी और अप्रैल में बरात जानी थी। विवाह से पहले पिता ने बेटे की अर्थी को कंधा देते देख ग्रामीण इस अनहोनी को कोसने लगे। पुलिस के मुताबिक कदरा गांव निवासी धनंजय गोंड़ (18) पुत्र मोतीलाल गोंड़ शनिवार की रात में शौच करने के लिए घर से निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह होते ही परिजन व ग्रामीण तलाश करने लगे। खोजते खोजते कदरा के जंगल में पहुंचे। वहां एक पेड़ के नीचे धनंजय का शव मिला। इस संबंध में धनंजय के पिता मोतीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि लालजीत और उसके बेटे लक्ष्मण और रामचंद्र ने आलू के खेत में 11 हजार हाई वोल्टेज नंगा तार बिछाया था। शनिवार रात में शौच करने के लिए निकला उनका बेटा उस नंगे हाई वोल्टेज तार में फंसकर मर गया। लालजीत व उसके दोनों बेटों ने शव को जंगल में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार देर रात अंतिम संस्कार किया गया। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने इस सम्बंध में मोतीलाल की तहरीर पर लालजीत और उसके बेटों लक्ष्मण व रामचंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरेठ तिराहे से क्राइम इंस्पेक्टर रामसहाय सिंह ने तीनों को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed