फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   This year, the daytime temperature on Makar Sankranti was the highest in the last five years.

Sonebhadra News: पिछले पांच वर्षों में इस बार खिचड़ी पर सबसे ज्यादा रहा दिन का तापमान

Fri, 16 Jan 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
This year, the daytime temperature on Makar Sankranti was the highest in the last five years.
पिछले पांच वर्षों में इस साल मकर संक्रांति पर दिन का तापमान सबसे ज्यादा 21.6 डिग्री दर्ज किया है। इससे पहले वर्ष 2023 में 15 जनवरी को 20 डिग्री पारा था। हालांकि सर्दी में कमी नहीं आई है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बृहस्पतिवार को पारा फिर से 6.2 डिग्री तक आ गया। पिछले तीन दिनों में यह 2.6 डिग्री लुढ़का है। दिन में धूप के बावजूद सर्द हवा के कारण गलन से राहत नहीं है।
विज्ञापन

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। रात ठंड रह रही है तो दिन में धूप के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह बुधवार के मुकाबले 0.6 डिग्री अधिक था, लेकिन न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री तक गिर गया। बुधवार को यह 7.4 डिग्री तक था। चार दिनों से दिन का तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन रात के पारे में लगातार गिरावट जारी है। गत 12 जनवरी को न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री था। चार दिन में इसमें 2.6 डिग्री की गिरावट हुई है। बताया कि अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

---
पिछले पांच वर्षों में 15 जनवरी का तापमान::
वर्ष: अधिकतम: न्यूनतम
2022: 17.6: 10.3
2023: 20.2: 07.2
2024: 18.4: 03.0
2025: 17.8: 08.2
2026: 21.6: 06.2
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed