{"_id":"61dfdc07fb51753964080896","slug":"thieves-broke-shutter-of-jewelery-shop-five-lakh-jewelery-and-one-lakh-cash-theft-cctv-captured-incident-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: चोरों ने तोड़ा आभूषण की दुकान का शटर, पांच लाख के जेवर और एक लाख कैश चोरी, सीसीटीवी कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: चोरों ने तोड़ा आभूषण की दुकान का शटर, पांच लाख के जेवर और एक लाख कैश चोरी, सीसीटीवी कैद हुई वारदात
Thu, 13 Jan 2022 01:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
आभूषण की दुकान में हुई चोरी की जांच करने पहुंचे सीओ राजकुमार तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में बुधवार की रात चोरों ने सोने-चांदी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रात में ही एक चालक ने दुकानदार को घटना की जानकारी दे दी थी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचकर चोरों की तलाश में जुट गई। पीड़ित दुकानदार पवन सोनी के अनुसार, एक लाख नकदी और करीब पांच लाख के जेवर चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनपुरवा गांव निवासी पवन सोनी की रॉबर्ट्सगंज में स्थित संस्कृत महाविद्यालय के ठीक सामने ओम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। बुधवार रात से चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख नकदी समेत 5 लाख कीमत के सोने और चांदी के गहने पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चोरी की पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
रात करीब ढाई बजे दुकान के पास से गुजर रहे एक चार पहिया वाहन को देख चोर भाग गए। उसी वक्त चालक ने दुकान पर लिखे दुकानदार के नंबर पर काल कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दुकानदार घटना को देख अवाक रह गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।