फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   They will provide employment to the unemployed by being trained

बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर दिया जाएगा रोजगार

Sat, 29 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
They will provide employment to the unemployed by being trained
देश भर में लॉकडाउन में बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर रोजगार देने की पहल की है। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में योग्य चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें टृेंड किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में अफसरों की आनलाइन जूम ऐप पर बैठक हुई। इसमें मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना थ्री शुरू की है। इसके तहत 18 से 35 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को मेडिकल तकनीशियन सहित छह ट्रेडों में एक माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के बाद दो महीने तक इन युवाओं को सरकारी अस्पतालों, पीएचसी तथा सीएचसी में योग्य स्टाफ के मार्गदर्शन में ऑनलाइन जॉब ट्रेनिंग दी जायेगी। इसके बाद सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर इन्हें नौकरी दिलाई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान इन युवाओं को पांच सौ रुपये प्रति माह दिये जाने तथा इनकी सुरक्षा के लिए दो लाख का का बीमा भी किये जाने की तैयारी है। कौशल विकास के जिला संयोजक संजय कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सूबेदार प्रसाद डिप्टी सीएमओ को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था कराएं तथा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की बनाई हुई वीडियो को भी ग्रुप में डाल कर जानकारी दें। पूर्व वर्षो में आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को योग्यतानुसार जॉब की व्यवस्था कराएं व जॉब दिलाने से पूर्व उन्हें जनपद के विभिन्न राजकीय एवं निजी अधिष्ठान में प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करें। बैठक में विभागीय निदेशक कुणाल शिल्कू, अपर निदेशक नीरज कुमार तथा प्रदेश के पांच मंडलों लखनऊ, अयोध्या, विंध्याचल, देवीपटन तथा गोरखपुर के संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिक्षु), प्रधानाचार्य आईटीआई एवं एमआईएस मैनेजर निशांत ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed