फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   They used to extort money from truck drivers by posing as eunuchs, police caught them

Sonebhadra News: किन्नर बनकर ट्रक चालकों से वसूलते थे रुपये, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
They used to extort money from truck drivers by posing as eunuchs, police caught them
किन्नर का रूप धरकर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले दो पुरुषों को शनिवार को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित बाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के पास किन्नर के छद्म रूप में ट्रकों से जबरन वसूली करने की शिकायत पुलिस को मिली थी। वह काफी दिनों से लगातार वसूली कर रहे थे। रुपये न देने पर गाली-गलौज व मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन

कई बार हिदायत के बाद भी उनके रवैए में कोई असर नहीं पड़ रहा था। पुलिस ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि वसूली करने वाले दोनों पुरुष और किन्नर का रूप धारण कर रखा है। डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने बताया कि शिकायत पर दोनों बहुरुपियों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया निवासी भोला और सुशील के रूप में हुई। वह अस्थाई रूप से भलुआ टोला ओबरा में रहते थे। चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि पकड़े गए दोनों बहुरुपिए लगभग एक साल से सड़क पर गाड़ियों से पैसे ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed