{"_id":"625b042602097931022dd2db","slug":"there-will-be-no-entry-in-government-hospitals-without-a-mask-sonbhadra-news-vns648680841","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में बिना मास्क के नहीं होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में बिना मास्क के नहीं होगी एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश और प्रदेश में कोरोना महामारी के चौथी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना मरीजों के साथ लक्षण वाले तीमारदारों की भी जांच होगी। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने मातहतों को मास्क पहनने एवं मरीज व तीमारदारों को मास्क का इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने और अस्पतालों सैनिटाइजर का प्रबंध करने का निर्देश दिया है।
दिल्ली, यूपी के गाजियाबाद जिले के कई स्कूलों में कोरोना के नए मरीज मिलने से लोग दहशत में है। केंद्र और प्रदेश सरकार भी कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने की तैयारी में जुट गई है। यूपी सरकार ने सभी जिलों के सीएमओ को अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन, दवा बेड आदि का प्रबंध रखने का निर्देश दिया है। इस आदेश के क्रम में सीएमओ ने जिले में पहले से बने जिला अस्पताल परिसर में दो सौ बेड के कोरोना अस्स्पताल के अलावा अन्य कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन आदि का प्रबंध कराया है। वहीं स्वास्थ्य महकमा लोगों को कोराना गाइड लाइन का पालन कराने में जुट गया है। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी, पीएचसी अधीक्षकों समेत अन्य कर्मियों को ड्यृटी के दौरान मास्क का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है। मरीजों और तीमारदारों को भी मास्क पहन कर अस्पताल में जाने को कहा गया है। कहा कि देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ मरीजों को देखते हुए सर्तक रहने की जरूरत है। कहा कि कोराना महामारी से बचने के लिए सभी को दो गज दूरी मास्क है जरूरी के नियमों को अपनाना होगा।