फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be a title clash between Varanasi and Azamgarh.

Sonebhadra News: वाराणसी और आजमगढ़ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Wed, 18 Mar 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
There will be a title clash between Varanasi and Azamgarh.
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती प्र
सोनभद्र। तियरा स्थिति विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिला खेल कार्यालय और उप्र कबड्डी संघ के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों की टीमों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला 19 मार्च को वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, मिर्जापुर, गोण्डा, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, मऊ और सोनभद्र की टीमों ने भाग लिया। बुधवार को खेले गए मुकाबलों में वाराणसी ने गोंडा को 19-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। भदोही ने मिर्जापुर को 26-14 से परास्त किया, जबकि प्रयागराज ने सोनभद्र को 14-9 से हराया। आजमगढ़ ने मिर्जापुर को 22-7 से हराकर अपनी बढ़त बनाए रखी। अन्य मुकाबलों में गाजीपुर ने गोंडा को 24-5 से हराया। भदोही ने मऊ को 28-18 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। आजमगढ़ ने मऊ को 17-10 से पराजित किया। सेमीफाइनल में वाराणसी ने भदोही को एकतरफा मुकाबले में 40-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने गाजीपुर को 37-28 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला 19 मार्च को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शमसाद अहमद मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में पीके पांडेय, दशरथ पाल, मोहम्मद अकरम, शिवमूनी सिंह, रामप्रसाद पाल शामिल रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed