फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There should be a fair investigation of the Hathras incident

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सपाईयों का प्रदर्शन

Fri, 16 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
There should be a fair investigation of the Hathras incident
राबर्ट्सगंज में प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथरस की घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन काल में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। सरेआम अपराधी घूम रहे हैं। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण प्रदान की जा रही है। कहा कि भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने का सपना दिखाकर सत्ता में आई थी लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा केनेता वादों को भूल गए। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, श्रमिक परेशान है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खाने केलिए मजबूर है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जनता की आवाज उठाने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। झूठे मुकदमे में फंसा कर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन में राजकुमार विश्वकर्मा, सुरेश अग्रहरि, मंदीप पटेल, मोती कोल, शैद, हीरा सोनकर, मुन्ना कुशवाहा, राकेश भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed