{"_id":"68447b12fadb855284001b67","slug":"there-has-been-no-electricity-in-kon-for-30-hours-there-was-no-supply-even-on-bakrid-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-129466-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कोन में 30 घंटे से बिजली गुल, बकरीद पर भी नहीं हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कोन में 30 घंटे से बिजली गुल, बकरीद पर भी नहीं हुई आपूर्ति
विज्ञापन
विकास खंड कोन क्षेत्र के लगभग 50 गांवों में शुक्रवार की शाम चार बजे से ही बिजली गुल है। दूसरे दिन शनिवार को भी पूरे दिन बिजली नहीं मिलने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बकरीद का त्योहार भी बिना बिजली के मनाने को लोग मजबूर रहे।
लगातार 30 घंटों से बिजली नहीं आने से सबसे बड़ी समस्या पेयजल की रही। लोग किसी प्रकार बाजार का पानी लेकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। हालांकि रात से ही बिजली कर्मचारियों की ओर से पोल खड़ा कर बनाने में जुटे हैं।
इस संबंध में अवर अभियंता रामलाल ने बताया कि डाला से कोन सब स्टेशन आने वाली 33 हजार का लाइन के तार वाले आठ पोल जंगल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। खंभा खड़ा कर तार जोड़ा जा रहा है। जल्द सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है।