फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There are less medicines in government hospitals, being written from outside

सरकारी अस्पतालों में कम हैं दवाएं, बाहर से लिखी जा रही

Fri, 26 Feb 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
There are less medicines in government hospitals, being written from outside
सोनभद्र। जिले के सरकारी अस्पतालों में दवाएं कम हैं। इससे मरीजों को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। हाल यह है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। जिला अस्पताल में वर्तमान में 248 दवाओं की लिस्ट में से महज करीब 110 दवाएं ही उपलब्ध हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी, कर्मचारी यह जानकारी नहीं दे रहे कि कौन-कौन की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। काफी दिनों तक एंटी रैबिज इंजेक्शन व एंटी वेनम इंजेक्शन उपलबध नहीं था लेकिन अब करीब पिछले पांच दिनों से यह इंजेक्शन उपलब्ध हुआ है। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन व एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध है। पांच दिन पहले यहां एंटी रेबीज इंजेक्शन आया है। इस समय कुत्ते के काटने से पीड़ित लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है। इसके पूर्व करीब एक सप्ताह तक एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने से कुत्ते के काटने से पीड़ित दर्जनों लोग वापस लौट गए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ.मुन्ना प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध है और मरीजों को इंजेक्शन लगाया जा रहा है। दुद्धी: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस समय कुत्ता काटने की इंजेक्शन एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रिंस पुत्र रविंद्र निवासी रेणुकूट, शर्मा चेरों पुत्र मनोगी सहित छह लोगों को फार्मासिस्ट सीपी सोनी ने इंजेक्शन लगाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिक्षा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए मेडिसिन भी उपलब्ध है। वैनी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबिज इंजेक्शन और स्नेक वेनम उपलब्ध है और 70 जेनेरिक दवाये उपलब्ध हैं।सामान्य रोगों के जो भी मरीज आते हैं उनको दवा उपलब्ध करा दी जाती है। गंभीर रोगों के मरीजों की दवा उपलब्ध नहीं हो पाती। चिकित्सा प्रभारी आरके बिंद ने बताया कि शुक्रवार को एंटी रैबिज का चार डोज चार लोगों को लगाया गया है। संजय निवासी हरदी ने बताया कि उसके नाती की तबीयत खराब थी। वे उसे लेकर दवा कराने गये थे। हॉस्पिटल से कुछ दवाएं दी गई लेकिन एक सिरप बाहर से लिखा गया, जो हॉस्पिटल में नहीं थी। डॉक्टर ने कहा कि दो दिन बाद आ जाएगी। ललिता निवासी आमडीह ने बताया कि वह जो दवा लेने आई थी, वह उसे मिल गई। कभी-कभी दवा नहीं रहने के वजह से रोगों की दवाएं नहीं मिल पाती हैं जो बाहर से लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed