{"_id":"0e279970083c813148a8507fe8d19e5a","slug":"the-villagers-perform-srigadh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरईगाढ़ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरईगाढ़ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 24 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवां ब्लाक के नक्सल प्रभावित सरईगाढ़ के ग्रामीणों ने समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पहुंचे डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास गांव सरईगाढ़ के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना देकर उन पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मनमानी का आरोप लगाया।
रमाकांत, जवाहिर और सियाराम का आरोप है कि समाजवादी पेंशन की सूची में छेड़छाड़ किया गया है। जिन लोगों का नाम पहले से कंप्यूटर में फीड था,
उनकी जगह दूसरे का नाम फीड कर दिया गया। इतना ही नहीं बिहार और चंदौली के लेागों को भी गलत तरीके से योजना का लाभ दिया गया है। गांव के कोटेदार पर अनाज और मिट्टी तेल वितरण में भी गड़बड़ी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया।
विज्ञापन
इस दौरान मेवालाल, लाल बहादुर, रामजग, रामनाथ, मुराली यादव, कुबेर, लक्षमन प्रसाद, रामसूरत भारती, राजकुमार आदि मौजूद रहे।