फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The three -day disruption of water supply , display

तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप, प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 22 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
The three -day disruption of water supply , display

विज्ञापन
 पानी की समस्या का निदान न होने से नाराज कांशीराम शहरी आवास के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन कर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। मांगों के बाबत नारेबाजी करते हुए पीड़ितों ने चेताया कि यदि उनकी मांगें पूूरी नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। 

नगर स्थित कांशीराम आवास में पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। इस नाते लोगों के समक्ष पानी का संकट गहरा गया है। नगर के लोगों ने इससे नाराज होकर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। नगर के लोग सुबह सभासद पति कल्लू गुप्ता की अगुवाई में कार्यालय पर पहुंचे और पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


लोगों का कहना था अधिशासी अधिकारी और पंचायत चेयरमैन कांशीराम आवास में रहने वालों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। कहा कि जब मायावती सरकार थी तो प्रशासन के लोग भी आवास के लोगों की सुविधा को लेकर परेशान नजर आते थे, लेकिन अब आवास के लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के लोगों ने आवास में टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद ईओ को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सभासद सूरज श्रीवास्तव, संजय सोनकर, अब्दुल रज्जाक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed