फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The system of district jail without superintendent collapsed

अधीक्षक विहिन जिला कारागार की व्यवस्था चरमराई

Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The system of district jail without superintendent collapsed
सलखन। जिला कारागार गुरमा के अधीक्षक विहीन होने के कारण पूर्व में की गई व्यवस्था चरमराने लगी है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो सका है। बता दें कि 28 जून को जिला कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल का स्थानांतरण हो गया लेकिन उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। अधीक्षक की नियुक्ति न होने से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का जहां वेतन रुका हुआ है, वहीं पूर्व में जिला कारागार में की गई चाक-चौबंद व्यवस्था चरमराने लगी है। जिला कारागार के विभागीय कर्मचारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से भुगतान कराने के साथ अधीक्षक की नियुक्ति की मांग की है। इस संबंध में जिला कारागार के जेलर अनिल सुधाकर ने बताया कि अभी तक अधीक्षक की नियुक्ति न होने के कारण वित्त लेखा-जोखा के साथ अन्य व्यवस्था प्रभावित है। इस नाते अभी तक विभागीय कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो सका है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed