फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The struggle will continue for farmers and laborers

किसानों, मजदूरों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

Sat, 26 Dec 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
The struggle will continue for farmers and laborers
सलखन। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना शनिवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर मनाया गया। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। अध्यक्षता कन्हैया लाल ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों और मजदूरों के संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में मजदूरों किसानों के हक अधिकारों को बुलंद करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन शहीदे आजम भगत सिंह के साथी कामरेड अजय घोष के नेतृत्व में हुआ था। तब से आज तक लगातार पार्टी मजदूरों, किसानों के अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रही है। यह संघर्ष जारी रहेगा। अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट ने कहा कि सोनभद्र के मजदूर और किसान अब अन्य दलों के बहकावे में न आकर पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर तेजी से पार्टी के लाल झंडे के नीचे संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। बैठक में राजेंद्र प्रसाद, लालता तिवारी, दुर्गा प्रसाद, मेवालाल शर्मा, मोहम्मद हनीफ, बुद्धिराम, दिनेश वर्मा, मुन्ना राम, संजय रावत, नागेंद्र मौर्य मौजूद रहे। संचालन अमरनाथ सूर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed