फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The second unit of Obra-C was run at full capacity

Sonebhadra News: पूरी क्षमता से चलाई गई ओबरा-सी की दूसरी इकाई

Wed, 21 May 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The second unit of Obra-C was run at full capacity
ओबरा-सी की 660 मेगावाट की दूसरी इकाई से पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू हो गया है। मंगलवार की रात 8.40 बजे इकाई को पूरे लोड के साथ चलाया गया। इस इकाई के चालू होने से प्रदेश को 660 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इससे आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। निगम पर सेंट्रल पूल से महंगी बिजली खरीदने का बोझ भी कम होगा। कुल 1320 मेगावाट क्षमता वाली ओबरा-सी परियोजना का निर्माण 22 दिसंबर 2016 को प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन

इसमें 660 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित की जानी थी। कोरियन कंपनी दुसान के माध्यम से पहले यह कार्य 2018 तक पूरा करना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों और फिर कोरोना महामारी के चलते कार्य काफी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ फरवरी 2024 को 660 मेगावाट की पहली इकाई को वाणिज्यिक लोड पर लेते हुए उत्पादन शुरू किया गया था। इसके बाद से ही दूसरी इकाई को चालू करने की प्रक्रिया में अभियंता से जुटे थे।
पिछले वर्ष 30 मार्च को इस इकाई का बॉयलर हाइड्रो टेस्ट कर 31 मार्च से लाइट अप किया गया था। गत छह मार्च को ग्रिड से समाकलन (ग्रिड से जोड़ना) कर लिया गया था। इसके बाद से ही इकाई को पूर्ण लोड पर चलाने की कोशिश चल रही थी।
कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल, प्रबंध निदेशक डॉ. रूपेश कुमार, निदेशक संजय कुमार दत्ता, अश्विनी त्रिपाठी के निर्देशन में मंगलवार की रात 8.40 बजे दूसरी इकाई को पूर्ण लोड पर लेकर उत्पादन शुरू कराया गया। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक आरके अग्रवाल, महाप्रबंधक एसके सिंघल, एसई अच्युतेश कुमार आदि मौजूद रहे।


ओबरा से मिलेगी 2320 मेगावाट बिजली
राज्य उत्पादन इकाई की ओबरा परियोजना से प्रदेश को अब 2320 मेगावाट बिजली मिलेगी। यहां स्थापित ओबरा-बी की क्षमता 1000 मेगावाट है। नई ओबरा-सी परियोजना की क्षमता 1320 मेगावाट है। दोनों परियोजनाओं के चालू होने से ओबरा अब सूबे को 2320 मेगावाट बिजली देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed