फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The rider fell on the road after the bike jumped on the breaker, the uncontrollable vehicle trampled

ब्रेकर पर बाइक उछलने से सड़क पर गिरा सवार, बेकाबू वाहन ने रौंदा

Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The rider fell on the road after the bike jumped on the breaker, the uncontrollable vehicle trampled
सोनभद्र। नगर स्थित ईदगाह के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार को बेकाबू वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। ब्रेकर पर बाइक उछलने से बाइक सवार सड़क पर गिरा और पीछे से आ रहा वाहन उसका सिर कुचलते हुए फरार हो गया। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त मिर्जापुर जिले के मदारपुर निवासी रामधीन (22) के रूप में हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हिंदुआरी की ओर से राबर्ट्सगंज नगर की तरफ जा रहा बाइक सवार ईदगाह के समीप बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। उसी वक्त पीछे से आ रहा तेज रफ्तार वाहन युवक के सिर को कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ लग गई। सड़क पर शव होने के कारण कुछ देर के लिए वनवे हो गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल सुबाष राय ने मौकेे पर पहुंच कर शव को अस्पताल भेजवाने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने में जुट गए। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पहचान मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र केे मदारपुर गांव निवासी रामधीन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के घरवाले अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed