फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The rain water entering the house jam imposed on

बारिश का पानी घर में घुसने पर लगाया जाम

Sun, 28 Jun 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र Updated Sun, 28 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
The rain water entering the house jam imposed on
हल्की बारिश ने राबर्ट्सगंज नगर मेें कराए गए विकास कार्यों की पोल खोल दी है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी घरों में घुसने लगा है।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर रविवार को बढ़ौली चौक के पास राजमार्ग पर नगरवासियों ने सांकेतिक चक्काजाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल कपिलदेव यादव ने लोगों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया।

रविवार की भोर से हो रही लगातार बारिश से राबर्ट्सगंज की अधिकांश सड़क जलमगभन हो गई और कई घरों, दूकानों मेें पानी घुस गया।

 इससे नाराज होकर सुबह करीब दस बजे नगरवासियों ने राजमार्ग पर पत्थर पर रख कर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक आवागमन ठप रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


नगरवासियों ने कहा कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और नालियों की साफ-सफाई न होने से बारिश का पानी घरों और दूकानों में घुस रहा है।

कहा कि राजमार्ग का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही से माता प्रसाद जायसवाल, महेंद्र पटेल, कन्हैया केशरी, पप्पू, बबलू, राजकुमार और भरत के दुकानों में पानी घुसने से लाखों रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पूर्व में कई बार नगर पालिका के ईओ को मांगपत्र दिया जा चुका है। लेकिने ध्यान नही दिया गया। कोतवाल कपिल यादव ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था कराने के संबंध में वार्ता की जाएगी। 

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप जायसवाल, संतोष, रवि कुमार, अजीत, रतन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed