{"_id":"56fac2af4f1c1b8e1af00ccf","slug":"the-promotion-will-be-allocated-accommodation-vacancies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त पदों पर पदोन्नति आवंटित होंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त पदों पर पदोन्नति आवंटित होंगे आवास
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल के तकनीकी कर्मियों द्वारा 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू किए गए अनशन के आगे प्रबंधन को झुकना पड़ा। देर रात दोनों पक्षों की हुई वार्ता में वेतन विसंगति, खाली आवास आवंटन, एरियर भुगतान, रिक्त पदों की पदोन्नति सहित अन्य मांगों पर अमल और विभिन्न समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्ण विचार के आश्वासन के बाद कर्मियों ने अनशन समाप्त कर लिया गया। उधर, निगाही में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन के एनसीएल जोन महामंत्री वीके पटेल ने कहा खडिय़ा परियोजना ने प्रमुख मांगों पर एक माह के भीतर सकारात्मक निर्णय ले लेने और शेष पर दो तीन माह के भीतर सहानुभूतिपूर्ण विचार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
खडिय़ा इकाई के अध्यक्ष एसएन चौधरी, सचिव सत्यजीत राजू आदि का कहना था कि अगर प्रबंधन ने वेतन विसंगति, आवंटन और भुगतान संबंधी मामले का निबटारा अप्रैल तक नहीं किया तो वह लोग फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
उधर, निगाही इकाई सचिव द्वारिकानाथ वर्मा, अखिलेश सिंह, संरक्षक सुभाष सिंह अदि की अगुवाई में वहां के जीएम कार्यालय के समक्ष अनशन जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि आवासीय भत्ता सहित कई मसलों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।