{"_id":"57b4b5804f1c1b705e6eb792","slug":"the-power-supply-24-villages-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
सोनभद्र
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के 24 गांवों मेें एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को गांधी पार्क में एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए चार पोल ट्रांसफार्मर के पास बिजली विभाग का पुतला फूंका। शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान पवन रजक और टुनटुन गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग के उदासीन रवैए के कारण इलाके के कुदरी, बैरखड़, बरखोरहा, हरपुरा, गोईठा, जामपानी, धुमा, सुखड़ा, मेदनीखाड़, मुड़ीसेमर, केवाल, घीवही, कोलीनडुबा, हरनाकछार, सलैयाडीह, बुटबेढ़वा, धरतीडोलवा सहित 24 गांवों की बिजली आपूर्ति एक सप्ताह से ठप है। इसकी वजह से लोगों को बारिश के दिनों में अंधेरे में रहना पड़ रहा। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रही, इसकी वजह से लोगों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा।
कहा कि सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे, जबकि यह इलाका जंगली व पहाड़ी के साथ-साथ नक्सल प्रभावित है। कहा कि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में जावेद, रवि, मनोज, रामा, महेंद्र, संजय, गगन, रमेश, सुरेंद्र, राजाराम आदि लोग शामिल रहे। इस संदर्भ में बिजली विभाग के एक्सईएन लक्ष्मी शंकर ने कहा कि इस इलाके के बिजली की सप्लाई अमवार फीडर से होती है।
विज्ञापन
कनहर नदी में बाढ़ आ जाने के कारण बिजली के तार व खंभे गीर गए हैं, नदी में पानी कम होने पर कनहर नदी के ऊपर से तार खिंचवाया जाएगा। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।